मैंने कुछ निगल लिया...संजय कपूर ने मौत से पहले कहे थे ये शब्द,पोलो खेलते वक्त करिश्मा कपूर के एक्स पति को आया था हार्ट अटैक

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jun, 2025 03:00 PM

karisma kapoor ex husband sunjay kapur last word before heart attack

कपूर खानदान के पूर्व दामाद और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 जून संजय कपूर ने  इंग्लैंड में दम तोड़ दिया। वह पोलो खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा और उनका 53 की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स का दावा है कि...

  
मुंबई: कपूर खानदान के पूर्व दामाद और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 जून संजय कपूर ने  इंग्लैंड में दम तोड़ दिया। वह पोलो खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा और उनका 53 की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स का दावा है कि मधुमक्खी निगलने के कारण उनकी मौत हुई है। इससे उनके परिवार में मातम पसरा है। एक्ट्रेस के परिवारवाले भी शॉक्ड हैं। उनके बच्चे भी पिता का साया उठने से अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं अब संजय के आखिरी शब्द क्या था, उसके बारे में जानकारी सामने आई है।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर को एनाफिलेक्टिस शॉक लगा होगा, क्योंकि उनके मुंह में मधुमक्खी ने डंक मार दिया था। एक गवाह ने दावा किया कि विंसडर में स्मिथ लॉन में खेल के दौरान बेहोश होने से ठीक पहले उनके आखिरी शब्द थे- 'मैंने कुछ निगल लिया है।' संजय के करीबी दोस्त सुहेल सेठ ने ANI को बताया था, 'संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो इंग्लैंड में पोलो मैच खेल रहे थे। उन्होंने मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी निगल ली थी।'

PunjabKesari


बता दें की संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी का कारण लीगल फॉर्मैलिटीज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन लंदन में हुआ इसलिए उनके शव को भारत वापस लाने का प्रॉसेस और भी पेंचीदा हो गया है। उनके ससुर यानी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने अपडेट दिया है 'पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!