30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर जंग, बच्चों के लिए करिश्मा कपूर ने Ex हसबैंड संजय कपूर की प्राॅपर्टी में मांगा हिस्सा!

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jul, 2025 12:03 PM

karisma kapoor seeks share in ex husband sunjay kapur s rs 30 000 crore estate

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का जून महीने में निधन हो गया था। वह अपने पीछे 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़े गए हैं जिसे लेकर अब विवाद हो रहा है। मालूम हो कि संजय की मौत के बाद उनकी मां रानी ने दावा किया कि सोना ग्रुप और उससे...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का जून महीने में निधन हो गया था। वह अपने पीछे 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़े गए हैं जिसे लेकर अब विवाद हो रहा है।  मालूम हो कि संजय की मौत के बाद उनकी मां रानी ने दावा किया कि सोना ग्रुप और उससे जुड़ी आलीशान संपत्ति में उनका मैजॉरिटी स्टेक (हिस्सेदारी) है।

PunjabKesari

 

इसी के साथ उन्होंने शेयर होल्डर्स के साथ एक लेटर भी शेयर किया है जिसमें दावा किया गया कि उनके बेटे की मौत की शोक सभा में उन्हें कुछ डॉक्युमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि करिश्मा ने कंपनी से बच्चों काहिस्सा मांगा है।ऐसी रिपोर्ट्स को लेकर अभी तक करिश्मा ने रिएक्शन नहीं दिया।

PunjabKesari


बता दें कि करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय और उनकी मां पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।  करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। तलाक के बाद करिश्मा को बच्चों की पूरी कस्टडी दे दी गई।

PunjabKesari

 

उनके बीच जो समझौता हुआ, उसमें संजय के पिता की जो मुंबई में प्रॉपर्टी थी, वो करिश्मा के नाम कर दी गई थी। इसके अलावा संजय ने समायरा और कियान के लिए 14-14 करोड़ के ब्रांड खरीदे, जिनमें से हर बॉन्ड के लिए बच्चों की आर्थिक सिक्योरिटी के लिए 10 लाख रुपये का सालाना भुगतान शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!