Edited By Smita Sharma, Updated: 02 May, 2025 12:41 PM

साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। ये खबर एक्टर किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया विष्णु प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। वो पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे...
मुंबई: साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। ये खबर एक्टर किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया विष्णु प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। वो पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनका इलाज भी चल रहा था। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे।
एक वेबपोर्टल के अनुसार विष्णु प्रसाद लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनका परिवार उनके लीवर ट्रांसप्लांट की भी तैयारी कर रहा था।उनकी बेटी स्वेच्छा उनकी डोनर बनने के लिए तैयार थीं हालांकि सर्जरी से पहले ही एक्टर दुनिया छोड़ कर चले गए।

विष्णु मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया था। उन्होंने ‘थोंडिमुथलम ड्रिकसाक्शियम’ और ‘नाइजीरिया से सूडानी’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ-साथ वो ‘काई एथम दूरेथु’, ‘काशी’, ‘मम्बाझकालम’, ‘रनवे’, ‘लॉयन’, ‘लोकनाथन आईएएस’, ‘बेन जॉनसन’, ‘मराठा नाडु’ और ‘पाठका’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।