'धुरंधर' बनाना वाकई बुरा लग रहा है..श्रद्धा कपूर ने किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू, कहा- तीन महीने इंतजार करवाया

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2025 01:30 PM

shraddha kapoor reviewed ranveer singh film dhurandhar

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिका में नजर आए हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई सेलेब्स भी धुरंधर...

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म धुरंधर की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिका में नजर आए हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई सेलेब्स भी धुरंधर देखने के बाद इसकी तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए दूसरे पार्ट के लिए भी अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

 

श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं। अपनी स्टोरीज में उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर का धुरंधर बनाना वाकई बुरा लग रहा है, क्योंकि दूसरे पार्ट के लिए हमें तीन महीने का इंतजार करवाया है। हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो। कृपया इसे पहले रिलीज कर दो।’

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए कहा कि क्या शानदार अनुभव रहा। यदि सुबह शूट नहीं होता तो अभी जाकर दोबारा देखती है। उन्होंने इस साल हिंदी सिनेमा को मिली हिट फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘छावा’, ‘सैयारा’ और ‘धुरंधर’ सभी 2025 के हिंदी सिनेमा में।

PunjabKesari

 

श्रद्धा कपूर ने आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम को मिले निगेटिव पीआर के बारे में भी बात की। 

उन्होंने कहा, ‘यामी गौतम को निगेटिव पीआर और मनगढ़ंत विवादों का सामना करना पड़ा, लेकिन धुरंधर ने इन सब का सामना किया और शानदार प्रदर्शन किया। कोई भी बुरी ताकत एक अच्छी फिल्म को नीचे नहीं गिरा सकती। हमें दर्शकों पर भरोसा है।’

 

बता दें, मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूंआधार कमाई करती जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!