लालबागचा राजा पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, चमकती साड़ी में खिलखिलाते हुए बप्पा के चरणों में हुईं नतमस्तक

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Sep, 2025 03:03 PM

shilpa shetty offers prayers at lalbaugcha raja

शिल्पा शेट्टी की भगवान में बेहद आस्था है। वह हर त्योहार को धूम धाम से मनाती है फिर चाहे वह नवरात्रि हो या गणेश चतुर्थी। शिल्पा हर साल बप्पा का धूमधाम से स्वागत करती हैं हालांकि इस साल ऐसा नहीं हो सका। वहीं शिल्पा  हर साल गणपति उत्सव के दौरान...

मुंबई: शिल्पा शेट्टी की भगवान में बेहद आस्था है। वह हर त्योहार को धूम धाम से मनाती है फिर चाहे वह नवरात्रि हो या गणेश चतुर्थी। शिल्पा हर साल बप्पा का धूमधाम से स्वागत करती हैं हालांकि इस साल ऐसा नहीं हो सका। वहीं शिल्पा  हर साल गणपति उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन भी जरूर करती हैं।

PunjabKesari

 

 इसी बीच, आज (2 सितंबर) शिल्पा शेट्टी मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची और बप्पा का आशीर्वाद लिया। शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें शिल्पा शेट्टी को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने मल्टी-कलर्ड साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज पहनकर अपना त्योहारी लुक पूरा किया।

PunjabKesari

पंडाल में भारी भीड़ के बीच शिल्पा लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेती नज़र आईं। उनके साथ उनकी सबसे अच्छी दोस्त अकांक्षा मल्होत्रा भी थीं जो पीले रंग की ड्रेस में दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार और प्रियजनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए बप्पा से प्रार्थना की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABHISHEK (@unscriptedbollywood)

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा शेट्टी कन्नड़ फिल्म "केडी: द डेविल" में नज़र आएंगी जिसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, रमेश अरविंद, नोरा फतेही और अन्य स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 4 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी। और अपडेट्स के लिए बने रहें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!