Edited By suman prajapati, Updated: 01 Sep, 2025 02:35 PM

पंजाब में इस वक्त बाढ़ के कहर से लोगों का हाल बहुत बुरे हैं। पूरे गांव के गांव पानी में बह गए हैं। लोग घर से बेघर हो गए हैं और खाने-पीने को भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे में कई सेलिब्रेटीज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस...
मुंबई. पंजाब में इस वक्त बाढ़ के कहर से लोगों का हाल बहुत बुरे हैं। पूरे गांव के गांव पानी में बह गए हैं। लोग घर से बेघर हो गए हैं और खाने-पीने को भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे में कई सेलिब्रेटीज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व एक्टर राज कुंद्रा ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।
राज कुंद्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अन्य लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
राज कुंद्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा कि वहां की स्थिति देखकर उनका मन बहुत दुखी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “यह कोई फिल्म प्रमोशन नहीं है। सिनेमा इंतजार कर सकता है, लेकिन जिन लोगों ने अपने घर, भोजन और जीवन की बुनियादी चीजें खो दी हैं, उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है।”
इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ राहत के लिए दान करने का फैसला किया है।
बता दें, राज कुंद्रा से पहले एक्टर सोनू सूद, संजय दत्त, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।