Edited By suman prajapati, Updated: 01 Sep, 2025 11:52 AM

पंजाब इस वक्त कुदरत की मार झेल रहा है। राज्य में भीषण बाढ़ से लोगों के हाल बुरे हैं। लगातार बारिश और नदियों के उफान की वजह से कई गांव और खेत पानी में डूब गए हैं। लोगों को अपने घर छोड़ दूसरे गांवों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में हर...
मुंबई. पंजाब इस वक्त कुदरत की मार झेल रहा है। राज्य में भीषण बाढ़ से लोगों के हाल बुरे हैं। लगातार बारिश और नदियों के उफान की वजह से कई गांव और खेत पानी में डूब गए हैं। लोगों को अपने घर छोड़ दूसरे गांवों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में हर तरफ से पंजाब के लिए प्रार्थनाओं के हाथ उठ रहे हैं और कई लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की टीम जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई है।

दिलजीत दोसांझ की टीम कर रही सेवा का काम
दिलजीत दोसांझ की टीम ग्राउंड लेवल पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। टीम के सदस्य बाढ़ प्रभावित गांवों और इलाकों में जाकर खाने-पीने का सामान, पीने का साफ पानी, कपड़े और दवाइयाँ लोगों तक पहुँचा रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने के लिए नाव और गाड़ियों का भी सहारा लिया जा रहा है।

दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम के इस सेवा कार्य की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। बहुत से लोगों ने उन्हें धन्यवाद कहा और अन्य कलाकारों और आम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।
बाढ़ से हालात गंभीर
बता दें, पंजाब के कई जिलों जैसे गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर और रोपड़ में लगातार बारिश और नदियों के उफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खेत, घर, और सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं।