Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Aug, 2025 02:35 PM

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गुरुवार को मुंबई में गणपति दर्शन के लिए स्पॉट किए गए। स्टार कपल गणेश चतुर्थी के अगले दिन भव्य गणपति पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचा। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं अब कपल की कुछ तस्वीरें सामने...
मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गुरुवार को मुंबई में गणपति दर्शन के लिए स्पॉट किए गए। स्टार कपल गणेश चतुर्थी के अगले दिन भव्य गणपति पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचा। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
वहीं अब कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह सिंगर हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह के साथ नजर आ रहा है। सामने आईं तस्वीरों में दीपिका ब्राउन कलर के एम्बेलिश्ड कुर्ते और एक नीट बन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आंखों में काजल और मिनिमल मेकअप एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं रणवीर ब्राउन कुर्ता में काफी जच रहे हैं। रणवीर क्लीन शेव लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हर्षदीप कौर येलो सूट में खूबसूरत लगीं। मनकीत सिंह पिंक कुर्ता पजामा में हैंडसम लग रहे हैं। सभी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तोर णवीर अगली बार आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर "धुरंधर" में नज़र आएंगे जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
वहीं दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' में दिखेंगी।