Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Sep, 2025 09:19 AM

बी-टाउन स्टार्स इस समय बप्पा की भक्ति में डूबे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में जीएसबी गणपति पंडाल पहुंची। दोनों मां-बेटी ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई...
बेटी आराध्या संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची ऐश्वर्या, माथे पर बिंदी और व्हाइट सूट में प्यारी लगी बच्चन बहू
मुंबई: बी-टाउन स्टार्स इस समय बप्पा की भक्ति में डूबे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में जीएसबी गणपति पंडाल पहुंची। दोनों मां-बेटी ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय और आराध्या को कड़े सिक्योरिटी घेरे में GSB गणपति पंडाल में दर्शन करते हुए देखा गया। मां-बेटी की जोड़ी भक्तों की भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखी। इस दौरान ऐश्वर्या ने मीडिया और फैंस को मुस्कुराते हुए तस्वीरें दीं और हाथ जोड़ करसबका अभिवादन किया।

लुक की बात करें तो बच्चन बहू व्हाइट सलवार-कमीज़ में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल, छोटी सी बिंदी, रेड लिपस्टिक और पिंक आईशैडो ने उनके लुक को पूरा किया। वहीं आराध्या ने मस्टर्ड येलो कुर्ती सेट पहना था हालांकि, नेटिज़न्स को दोनों का हेयरस्टाइल पसंद नहीं आया। उनका मानना था कि पंडाल दर्शन के लिए ऐश्वर्या और आराध्या दोनों को अपने बाल बांधने चाहिए थे।

ऐश और अभिषेक साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। 4 साल बाद 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। बीते काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें खूब चर्चा में रहीं। पर दोनों कुछ दिनों पहले साथ नजर आए थे और डिवॉर्स की अफवाहों पर विराम लगा दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 और 2' में देखा गया था।