दिवंगत तुनिषा शर्मा की यादों में खोए शीजान खान, पुण्यतिथि पर वीडियो शेयर कर बोले-'तू यहीं कहीं है'

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Dec, 2024 08:02 AM

sheezan khan remembers tunisha sharma on her second death anniversary

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई थी। 24 दिसंबर 2022 को उनके निधन की खबर आई थी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस के निधन को 2 साल हो गए हैं।  फैंस आज भी तुनिषा...


मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई थी। 24 दिसंबर 2022 को उनके निधन की खबर आई थी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस के निधन को 2 साल हो गए हैं।  फैंस आज भी तुनिषा शर्मा को याद करते हुए नहीं थकते हैं। वहीं उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर शीजान खान ने भी उन्हें याद किया है और उनके साथ वीडियो शेयर किया है। तुनिषा शर्मा से जुड़ा पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपने दिल की बात बयां की।

PunjabKesari

शीजान खान ने तुनिषा शर्मा से जुड़ी कुछ यादों को वीडियो में इकट्ठे करके शेयर किया। इस वीडियो में दोनों साथ में शूटिंग करते और मस्ती करते नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए शीजान खान ने लिखा- "तू यहीं है, यहीं कहीं है।" शीजान खान ने कैप्शन में #AliKiMariam भी लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheezan M Khan (@sheezan9)

बता दें कि 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में जहां शीजान खान  ने अली की भूमिका अदा की थी तो वहीं तुनिषा शर्मामरियम के रोल में नजर आई थीं। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। बताया जाता है कि 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग के दौरान ही शीजान खान और तुनिषा शर्मा एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। 

PunjabKesari
 तुनिषा शर्मा की बाॅडी 24 दिसंबर 2022 में उनके मेकअप रूम में लटकी मिली थी। तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के बाद शीजान खान पर आरोप लगे थे।एक्टर को 25 दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा की मां ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Lucknow Super Giants are 180 for 5

RR 9.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!