इस फेमस एक्ट्रेस को हुई ये गंभीर बिमारी, खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Edited By Mehak, Updated: 15 Apr, 2025 11:44 AM

this famous actress got this serious disease

पर्दे की फेमस एक्ट्रेस और घर-घर की फेवरेट बहू बनी दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इस खबर को जानकर उनके चाहने वाले काफी चिंतित हो गए हैं...

बाॅलीवुड तड़का : पर्दे की फेमस एक्ट्रेस और घर-घर की फेवरेट बहू बनी दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इस खबर को जानकर उनके चाहने वाले काफी चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट से दी बीमारी की जानकारी

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ज़िंदगी से जुड़ी बातें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 102 डिग्री बुखार है और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने अपनी स्टोरी में थर्मामीटर की एक फोटो भी लगाई, जिसमें उनका हाई फीवर साफ दिख रहा था। पोस्ट में दिव्यांका ने लिखा, 'जो लोग जानने के लिए बेताब थे, उन्हें बता दूं – डेंगू हो गया है। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।'

PunjabKesari

बीमारी के बावजूद निभाईं जिम्मेदारियां

इतनी तबीयत खराब होने के बावजूद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी जिम्मेदारियों से किनारा नहीं किया। उन्होंने बुखार में भी एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। ये देखकर फैंस उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस कर रहे दुआएं

दिव्यांका की पोस्ट देखने के बाद फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'बीमार होने के बावजूद आपने अपनी जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। आप वाकई इंस्पिरेशन हो।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'आपको अपना आइडल मानकर गर्व होता है। जल्दी ठीक हो जाइए क्वीन।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!