निया शर्मा ने डरते-डरते निकाला भैंस का दूध, इंडस्ट्री की मॉडर्न एक्ट्रेस का देहाती अंदाज देख फैंस हैरान

Edited By suman prajapati, Updated: 19 May, 2025 01:34 PM

nia sharma fearfully took out buffalo milk fans surprised

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' लगातार दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रहा है। शो की सबसे खास बात है इसकी हर एपिसोड में बदलती थीम और उसमें ढलते सितारे। कभी शो में बॉलीवुड का तड़का लगाया जाता है, तो कभी शादी का माहौल बना दिया जाता है। इस बार...

मुंबई.  ​​​​टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' लगातार दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रहा है। शो की सबसे खास बात है इसकी हर एपिसोड में बदलती थीम और उसमें ढलते सितारे। कभी शो में बॉलीवुड का तड़का लगाया जाता है, तो कभी शादी का माहौल बना दिया जाता है। इस बार मेकर्स ने शो को पूरी तरह देहाती अंदाज में बदल दिया, जहां शो की कंटेस्टेंट और टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मां भैंस का दूध निकालती नजर आईं।


  
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो भैंस का दूध निकालती नजर आ रही हैं। उनके इस देसी अवतार को देखकर फैंस काफी हैरान भी हो रहे हैं। तस्वीरों और वीडियोज में देखा जा सकता है कि निया ने नियॉन ग्रीन रंग का लहंगा और ब्लैक ब्लाउज पहने भैंस का दूध निकालने में जुटी हुई हैं। जहां निया ने देसी काम संभाला, वहीं भारती सिंह ने सेट पर मस्ती का माहौल बना दिया। येलो ड्रेस में नजर आ रहीं भारती हमेशा की तरह अपनी कॉमेडी से सभी को हंसने पर मजबूर कर रही हैं। वह भैंस का दूध किसी बर्तन में डालने के बजाए सीधा अपने मुंह में डालती दिख रही हैं।

 

 निया शर्मा के भैंस के दूध निकालने वाला वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। 

जल्द आएगा धमाकेदार एपिसोड
'लाफ्टर शेफ्स 2' का यह गांव थीम वाला एपिसोड न केवल हंसाने वाला है, बल्कि दर्शकों को देसी अंदाज में बॉलिवुड सितारों का एक अलग रूप भी दिखाएगा। निया शर्मा, भारती सिंह और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ यह एपिसोड मस्ती, मजाक और मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!