Good News: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी गौहर खान, पति संग नाचते-गाते फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Apr, 2025 01:24 PM

gauahar khan and zaid darbar are set to welcome their second child

'बिग बॉस सीजन 7' की विनर गौहर खान के घर एक बार फिर बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। जी हां!  41 साल की गौहर खान प्रेग्नेंट हैं। इस Good News को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनाउंस किया है। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार अपने दूसरे बच्चे...

मुंबई: 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर गौहर खान के घर एक बार फिर बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। जी हां!  41 साल की गौहर खान प्रेग्नेंट हैं। इस Good News को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनाउंस किया है। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार अपने दूसरे बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

PunjabKesari

गौहर खान के प्रेग्नेंसी ऐलान के पोस्ट के बारे में बताएं तो उन्होंने जैद दरबार संग एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल को किसी म्यूजिक पर साथ में डांस करते और थिरकते हुए देखा जा सकता है।बाद में, उन्होंने एक साथ पोज़ दिया, जबकि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, "बिस्मिल्लाह...आपके प्यार और प्रेयर की जरूरत है। दूसरा बेबी आ रहा है।"

PunjabKesari


गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था, जैद दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वहीं 2023 में मई महीने में गौहर खान ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जेहान है। अब बेटे के जन्म के दो साल बाद गौहर खान और जैद दरबार दोबारा पेरेंट्स बनने वालें हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!