Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Mar, 2025 12:12 PM

एक्ट्रेस हिना खान और एक्ट्रेस रोजलिन खान के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है। जहां एक तरफ रोजलिन खान आए दिन कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान को लेकर पोस्ट्स शेयर कर आरोप लगाती रहती हैं। वहीं हिना खान इन आरोपों पर चुप्पी बनाए रखी है।इस बार फिर...
मुबंई: एक्ट्रेस हिना खान और एक्ट्रेस रोजलिन खान के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है। जहां एक तरफ रोजलिन खान आए दिन कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान को लेकर पोस्ट्स शेयर कर आरोप लगाती रहती हैं।
वहीं हिना खान इन आरोपों पर चुप्पी बनाए रखी है।इस बार फिर उन्होंने बिना नाम लिए हिना के हालिया पोस्ट पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, हिना खान ने रमजान के महीने में उमराह किया। वो लगातार मक्का से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि कैसे कीमोथेरेपी के चलते उनके नाखूनों का रंग उड़ गया है और उनके नाखून नाजुक हो गए हैं। अब रोजलिन ने हिना के इस पोस्ट पर सवाल उठाए हैं।

रोजलिन ने लिखा है-'क्या मैं किसी के नाखून के रंग के बारे में बात करते पर असंवेदनशील हो रही हूं? यह नॉर्मल है डार्लिंग, हर कैंसर मरीज के लिए। ये जानलेवा नहीं है। यहां तो आंतों से खून निकला, जोड़ों से खून बहा लेकिन मैं कभी पब्लिसिटी के लिए नहीं रोई। चाहिए क्या इस औरत को?'

उन्होंने आगे लिखा-'उमराह आसान नहीं होता। अल्लाह जिसे बुलाता है, केवल वही जाता है। केवल मुसलमानों को पता है कि तवाफ के दौरान कितना चलना पड़ता है। देखकर अच्छा लगा कि वो ऐसा कर पा रही हैं। अल्लाह का शुक्र करो, इतना नाशुक्र ना बनो कि अल्लाह बुरा मान जाए।'