ममता कुलकर्णी फिर से बनी महामंडलेश्वर, विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Feb, 2025 05:08 PM

read big news of entertainment world

. म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने पना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक...

मुंबई. म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने पना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। वहीं, ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। जी हां, खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। ममता का कहना है कि उनकी गुरु ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

फैमिली संग महाकुंभ में पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने किया गंगा स्नान
 

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सेलेब्स का आना लगातार जारी है। अब तक कई बड़ी हस्तियां संगम में आस्था की डुबकी लगाकर धन्य हो गई हैं और अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मिर्जापुर के एक्टर पंकज त्रिपाठी भी अपनी फैमिली संग कुंभ में गंगा स्नान करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


 
ममता कुलकर्णी की गुरु से राजकुमार राव ने पत्नी संग लिया आशीर्वाद, महाकुंभ से वायरल ने जीता फैंस का दिल

देश भर में इस समय 'महाकुंभ 2025' की धूम मची हुई है। महाकुंभ में अब तक 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस धार्मिक महासंगम में केवल देश के लोग ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से लोग भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर राजकुमार राव भी अपनी पत्नी पत्रलेखा संग महाकुंभ में गंगा स्नान करने गए थे। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो महाकुंभ से जुड़ी हैं।

ममता कुलकर्णी के फिर से महामंडलेश्वर बनते ही किन्नर अखाड़े पर हुआ जानलेवा हमला

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा अचानक ही सामने आया था, जिसके बाद किन्नर अखाड़े में हलचल मच गई थी। हालांकि, बीते दिन यह खबर आई कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा रिजेक्ट कर दिया गया है और उन्हें फिर से महामंडलेश्वर पद पर बहाल कर दिया गया है। इसी बीच ममता के इस्तीफे और फिर पद ग्रहण करने के बीच किन्नर अखाड़े में हमला हो गया है।

 

रणवीर इलाहाबादिया पर जान छिड़कने वाली ये लड़की कौन, खुद को बताती है यूट्यूबर की बीवी
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उन्होंने शो में माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद उन पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूटा हुआ है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इन सब विवादों के बीच एक लड़की ने उनके साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को देखकर लोग हैरान हैं कि कोई लड़की उनकी इतनी बड़ी फैन कैसे हो सकती है?

 

'रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटने वाले को 1 लाख इनाम..हिंदू महासभा की खुलेआम धमकी

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों लगातार शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई विवादित टिप्पणी के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। शो में रणवीर ने पेरेंट्स के यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया और विभिन्न समुदायों में तीखी प्रतिक्रिया का कारण बन गया। उनकी टिप्पणी के खिलाफ कई शहरों में एफआईआर दर्ज की गई है और अब अखिल भारत हिंदू महासभा ने उन्हें खुले तौर पर धमकी दी है।

वैलेंटाइन डे पर ब्रेकअपः ललित मोदी संग टूटा सुष्मिता सेन का रिश्ता, IPL फाउंडर की जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री
 

साल 2022 में उस समय सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था, जब आईपीएल फाउंडर ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपनी कोजी तस्वीरें शेयर की थी। मालदीव वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्होंने अपने प्यार का खुलासा किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं, आज वेलेंटाइन के मौके पर ललित मोदी ने अपने नए प्यार का खुलासा किया है और सुष्मिता सेन के साथ अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है।

 

ममता कुलकर्णी का यूटर्न! पहले इस्तीफा और 48 घंटे बाद...  फिर बनीं महामंडलेश्वर,कहा-'आभारी हूं वापस मुझे इस पद पर बिठाया'

 

ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। जी हां, खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। ममता का कहना है कि उनकी गुरु ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता एक वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'मैं दिल से कृतज्ञ हूं कि उन्होंने वापस मुझे इस पद पर बिठाया।

 

विशाल ददलानी का एक्सीडेंट: अस्‍पताल में चल रहा इलाज,कैंसिल करना पड़ना कॉन्सर्ट, बोले- जल्द ही लौटूंगा...

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने पना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा।

 

 

कान्‍ये वेस्‍ट-बियांका नहीं ले रहे तलाक

 

रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी बीते कई समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थे। खबरें थी कि कपल जल्द तलाक लेने वाला है। वहीं अब कपल्‍स की टीम ने इसे फर्जी बता दिया है। अमेरिकी मैगजीन 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से बातचीत में बियांका की टीम ने यह बयान जारी किया मिलो यियानोपोलोस ने अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कपल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए लॉस एंजिल्स में है। तलाक और 5 मिलयन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपए) की एल‍िमनी की बात बिल्‍कुल झूठी है। 

 

लेडीलव संग शादी रचा रहे राज बब्बर के बेटे, पिता तक को नहीं भेजा न्योता

 

प्रतीक बब्बर  दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। एक्टर हाल ही में सुर्खियों में तब आए जब पता चला कि प्रतीक 14 फरवरी, 2025 को प्रिया बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जाहिर सी बात है परिवार में नई शादी के बारे में जानने के लिए फैंस एक्साइटेड थे लेकिन बब्बर परिवार में अलग ही लहर चल रही है।  राज बब्बर के दूसरे बेटे आर्य बब्बर ने खुलासा किया कि उन्हें प्रतीक बब्बर की शादी में इनवाइट नहीं किया गया है। जी हां, प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने हाल ही में बताया कि गेस्ट में परिवार को नहीं बुलाया गया है। 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!