Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Feb, 2025 11:15 AM

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने पना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा। खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक...
मुंबई: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने पना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना पड़ा।
खुद विशाल ददलानी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि विशाल ददलानी का एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ लेकिन अभी वह अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक्सीडेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'मेरी बुरी किस्मत। मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जल्दी ठीक होकर वापसी करूंगा। आपको अपने बारे में हर अपडेट देता रहूंगा। जल्दी मिलते हैं पुणे।'
वहीं Just Urbane नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर ऑर्गनाइजर्स ने एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में लिखा-'एक जरूरी घोषणा: विशाल और शेखर का म्यूजिक कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया गया है। हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि 2 मार्च 2025 को विशाल और शेखर का मच अवेटेड अर्बन शो म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला विशाल ददलानी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण लिया गया है। अभी उनका इलाज चल रहा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते है और इस बात की तारीफ करते हैं कि आपने हमारी स्थिति समझी। अब कॉन्सर्ट को री-शेड्यूल किया जाएगा और नई तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। जिस-जिसने टिकट खरीदे हैं, उन सभी को हमारे टिकटिंग पार्टनर के जरिए पूरा रिफंड दिया जाएगा। आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।'