विरासत के लिए पोते की बात कर बुरे फंसे Chiranjeevi,तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हैक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Feb, 2025 05:46 PM

read big news of entertainment world

साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी इस समय विवादों में फंस गए हैं। चिरंजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। क इवेंट के दौरान उन्होंने सरेआम पोते की चाहत और अपने घर...

मुंबई. साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी इस समय विवादों में फंस गए हैं। चिरंजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। क इवेंट के दौरान उन्होंने सरेआम पोते की चाहत और अपने घर को गर्ल्स हॉस्टल बताकर फंस गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्‍हें डर है कि कहीं उनके बेटे राम चरण को फिर से बेटी ना हो जाए। एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन का  X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

 

'इन गधों को रोक नहीं सकते, हमारा शो हो तो नोटिस आ जाता...रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर भड़के मीका सिंह

रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना इस समय खबरों पर बने हुए हैं। रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट पर खूब बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर रैना, इलाहाबादिया, शो के अन्य जजेस और आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया। वहीं तमाम सेलेब्स ने भी रैना और इलाहाबादिया की आलोचना की है। अब सिंगर मीका सिंह का भी गुस्सा फूटा। मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। सिंगर ने कहा-' मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें भी की जा रही हैं। मुझे लगता है कि इन लोगों ने बहुत सारे फैंस भी होंगे। फिर ये शो उन लोगों के लिए होना चाहिए जो उन्हें पसंद है। इस शो में एक लड़की भी थी।'

 

शादी के चंद दिनों बाद परेशान हुई Priyanka Chopra की भाभी

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने 7 फरवरी को एक्ट्रेस नीलम चोपड़ा संग सात फेरे लिए।  हल्दी से लेकर संगीत नाइट के डांस वीडियोज अभी भी वायरल हो रहे हैं। प्रियंका भी पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और सास-ससुर संग इस शादी में शामिल हुई थी। प्रियंका ने इस शादी में ननद का पूरा फर्ज निभाया। वो अपनी भाभी का लहंगा ठीक करती दिखीं। उन्होंने हर फंक्शन में फुल ऑन पार्ट लिया और एंजॉय किया। वहीं अब शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका की भाभी ने एक तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्हें स्किन एलर्जी हो गई है।उनका कहना है कि शायद ये हल्दी से हुई है। 

 

आशुतोष राणा ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी फिर किया दान

 उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर कोई  पहुंच रहा है। बी-टाउन के कई स्टार्स ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अब बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा भी मंगलवार को महाकुंभ में पहुंचे। उन्होंने वहां संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस पल को इमोशनल मूमेंट बताया। आशुतोष राणा ने बताया कि उन्होंने स्नान के साथ-साथ महाकुंभ में दान भी किया। 

 

हिना खुद बिल में चूहे की तरह छिपी और कुत्ते भौंक रहे..अंकिता पर भड़की रोजलीन

क्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान आए दिन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस  हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत जानकारी शेयर कर रही हैं। अपनी बीमारी के जरिए सहानुभूति पाने का फायदा उठा रही हैं।इसी को देखते हुए कल अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर रोजलिन खान को खूब लताड़ा।  अब रोजलिन ने इस पर पलटवार किया है। रोजलिन खान ने हिना खान को चूहा तो अंकिता लोखंडे को 'कुत्ता' कहकर तंज कसा। इसके साथ ही कहा कि एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में सुशांत की मौत का फायदा उठाना चाहा था।

डरता हूं राम के फिर से लड़की न हो जाए,चाहता हूं इस बार तो बेटा हो..विरासत के लिए पोते की बात कर बुरे फंसे Chiranjeevi

साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी इस समय विवादों में फंस गए हैं। चिरंजीवी ने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्‍म की प्री-रिलीज इवेंट में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। क इवेंट के दौरान उन्होंने सरेआम पोते की चाहत और अपने घर को गर्ल्स हॉस्टल बताकर फंस गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्‍हें डर है कि कहीं उनके बेटे राम चरण को फिर से बेटी ना हो जाए।

 

माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला...मां के कहने पर महाकुंभ आए Vidyut Jammwal

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का समापन होने में अभी कुछ दिनों का समय बचा है। लगभग हर दिन करोड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम संगम नगरी पहुंच संगम में आस्था की डुबकी लगा रहा है। राजनेता से लेकर स्टार्स तक हर कोई महाकुंभ पहुंच रहा है। अब मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल महाकुंभ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया।  इसके बाद उन्होंने शंखनाद किया।

 

तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हैक, ‘विदामुयार्ची’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस को किया सतर्क
 
एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में तृष्णा कृष्णन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। उनका  X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। 

 

प्रसिद्ध संगीतकार मिशियो ममिया का 95 वर्ष की आयु में निधन, निमोनिया से हुई मौत
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सुनने को मिली है।जापान के सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में से एक मिशियो ममिया का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन एनीमे और फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है और उनके योगदान को लेकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

R Madhavan ने कोरोना काल में खरीदी बोट, कैप्टन का लाइसेंस भी लिया, कहा- लोगों को लगता ये बहुत महंगी
एक्टर आर माधवन बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निजी जीवन और महामारी के दौरान दुबई में बिताए समय के बारे में खुलकर बात की। रणविजय सिंह द्वारा होस्ट किए गए मैशेबल की दुबई जर्नी सीरीज में माधवन ने बताया कि कैसे वह और उनका परिवार महामारी के दौरान दुबई गए थे और वहां अपने बेटे की स्विमिंग ट्रेनिंग में मदद की। इसके अलावा उन्होंने उस दौरान एक बोट खरीदने का भी खुलासा किया।

 

 

गांव के देवता कार्तिकेय स्वामी जी के कपाट खुलते ही मंदिर पहुंची कंगना 
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। फिर उनका कोई बयान हो, काम हो या लुक..वो अपने हर अंदाज से जल्द ही खबरों में आ जाती हैं। इसी बीच हाल ही में कंगना ने हिमाचल में अपने गांव में देवता कार्तिकेय स्वामी जी के दर्शन किए और वहां से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस कंगना की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!