Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Feb, 2025 10:22 AM
![mika singh asks why no one stops ranveer samay while him and diljit get notices](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_10_20_186700627ed-ll.jpg)
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना इस समय खबरों पर बने हुए हैं। रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट पर खूब बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर रैना, इलाहाबादिया, शो के अन्य जजेस और आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया। वहीं...
मुंबई: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना इस समय खबरों पर बने हुए हैं। रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट पर खूब बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर रैना, इलाहाबादिया, शो के अन्य जजेस और आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।
वहीं तमाम सेलेब्स ने भी रैना और इलाहाबादिया की आलोचना की है। अब सिंगर मीका सिंह का भी गुस्सा फूटा। मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। सिंगर ने कहा-' मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें भी की जा रही हैं। मुझे लगता है कि इन लोगों ने बहुत सारे फैंस भी होंगे। फिर ये शो उन लोगों के लिए होना चाहिए जो उन्हें पसंद है। इस शो में एक लड़की भी थी।'
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/10_15_451993324mika-singh-3.jpg)
मीका सिंह ने कहा-'मेरा गुस्सा इन बच्चों के लिए नहीं है। मैं इन पॉडकास्ट शो में नहीं जाता। इस शो में कुछ जाने पहचाने लोग भी जाते हैं, जिनका बहुत नाम है। क्या इनको इतना पैसा दिया जाता है कि ये जाकर वहां मुंह उठाकर बैठ जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कोई चाहिए। कोई न कोई चाहिए, जो इन बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताए।'
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/10_15_570314722mika-singh-2.jpg)
मीका ने कहा-'मुझे बुरा लगता है कि दिलजीत दोसांझ का कहीं शो होता है, मेरा शो होता है तब बहुत सारे लोग देश की रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। शराब पर गाना मत गाओ। पब्लिक शो में ये मत करो वो मत करो। जो इतनी बकवास करते हैं, बहुत समय से कर रहे हैं। सक्सेस संभालना मुश्किल है।'
मीका सिंह ने कहा-'दिलजीत दोसांझ का इतना बड़ा लाइव कॉन्सर्ट हो रहा है उसे नोटिस भेज देते हो, केस कर देते हो, क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते। आज कल के बच्चों को आसान लगता है कि कुछ भी बोलो, कभी भी गाली दो। आप इन लोगों को नोटिस भेजो, बोलो कि ऐसा मत करो। आप इन लोगों पर सवाल उठाएं, उन्हें कंट्रोल में रहने के लिए कहें। अपनी सक्सेस को बचाना थोड़ा मुश्किल होता है।'