Mamta Kulkarni Controversial Life: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर महामंडलेश्वर पद से हटाने तक, ममता कुलकर्णी के जीवन के बड़े विवाद

Edited By Mehak, Updated: 31 Jan, 2025 06:24 PM

mamta kulkarni controversial life

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं, लेकिन उनका करियर विवादों से घिरा रहा। उन्होंने 1993 में एक टॉपलेस फोटोशूट कराया, जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया। इसके बाद उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से भी जुड़ा और 2016 में ड्रग माफिया विक्की...

बाॅलीवुड तड़का : एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीता। लेकिन कुछ विवादों में फंसने के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया और वह बॉलीवुड और इंडिया से दूर हो गईं। आज हम आपको उनके विवादों के बारे में बताएंगे, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं।

PunjabKesari

कुछ महीने पहले ममता कुलकर्णी भारत लौटीं और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंची। वहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। हालांकि, महामंडलेश्वर बनने को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। यह पहली बार नहीं था जब ममता का नाम विवादों में आया था।

PunjabKesari

ममता का पहला बड़ा विवाद तब हुआ था जब उन्होंने 1993 में एक मैग्ज़ीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट के बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया और ममता के खिलाफ विरोध भी हुआ। अंत में ममता पर जुर्माना भी लगाया गया, और उन्हें 15 हजार रुपये भी चुकाए पड़े।

PunjabKesari

इसके बाद ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से भी जुड़ा था, जिसके कारण उन्हें एक बड़ी फिल्म से बाहर किया गया था। कहा जाता है कि छोटा राजन की वजह से ममता को वह फिल्म वापस मिली, लेकिन ममता ने इसे सिर्फ अफवाह बताया था।

PunjabKesari

2016 में ममता फिर चर्चा में आईं जब उनकी शादी की खबरें ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ीं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता और विक्की को केन्या एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था और 2 हज़ार करोड़ के ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था। हालांकि, ममता बाद में रिहा हो गईं और विदेश में बस गईं।

PunjabKesari

इन विवादों के बाद ममता ने बॉलीवुड और इंडिया से दूरी बना ली थी।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!