मलाइका अरोड़ा ने 'Hip Hop India 2' में नोरा फतेही को किया रिप्लेस, रेमो के साथ शो में आएंगी नजर

Edited By Mehak, Updated: 31 Jan, 2025 01:58 PM

malaika arora replaces nora fatehi in  hip hop india 2

मलाइका अरोड़ा ने हिप हॉप इंडिया 2 में नोरा फतेही को रिप्लेस कर दिया है और अब वह रेमो डिसूजा के साथ शो को जज करेंगी। इस शो का प्रीमियर एमएक्स प्लेयर पर होगा, और मलाइका के फैंस उनकी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पहले सीजन में नोरा फतेही और रेमो...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड की डिवा मलाइका अरोड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके डांस और पर्सनल लाइफ को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस समय मलाइका एक डांस रियलिटी शो जज कर रही हैं और अब उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है। मलाइका अब रेमो डिसूजा के साथ Hip Hop India 2 शो में जज के रूप में नजर आएंगी।

हिप हॉप इंडिया 2 MX Player पर स्ट्रीम होगा। एमएक्स प्लेयर ने गुरुवार को एक इवेंट में कई नए शोज की घोषणा की, जिनमें Hip Hop India 2 भी शामिल है। मलाइका ने इस शो का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और फैंस इस खबर से खुश हैं।

हिप हॉप इंडिया के पहले सीजन को नोरा फतेही और रेमो डिसूजा ने जज किया था, लेकिन दूसरे सीजन में मलाइका ने नोरा को रिप्लेस किया है। मलाइका के शो में जुड़ने से उनके फैंस बहुत खुश हैं और वे पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं।

MX Player ने इस शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'ग्रूव करने के लिए रेडी हो जाइए इंडिया, Hip Hop India 2 जल्द ही MX Player पर आ रहा है।' इस पोस्ट में मनीषा रानी को भी टैग किया गया है, जो शो का हिस्सा होंगी। मनीषा के फैंस भी इस खबर से बहुत खुश हैं और वे सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ गीता कपूर और रेमो डिसूजा भी जज की भूमिका में हैं। शो में मलाइका अपने डांस के साथ-साथ फैशन का जलवा भी दिखाती हैं, जिनका ग्लैमरस लुक फैंस को बहुत पसंद आता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

54/1

5.5

Sunrisers Hyderabad

162/5

20.0

Mumbai Indians need 109 runs to win from 14.1 overs

RR 9.82
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!