Video:आलिया बना रहीं थी वीडियो पीछे से प्‍यार से 'मां-मां' पुकारती रहीं राहा,क्यूट आवाज सुन उछल पड़े फैंस

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Nov, 2024 12:15 PM

raha kapoor adorably calls alia bhatt maa in latest video

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा बी-टाउन की चर्चित स्टार्स किड्स में से एक हैं। राहा की तस्वीरें और क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उसकी एक झलक भी फैंस को प्यार लुटाने पर मजबूर कर देती है। वह कभी वीडियो में फनी और अजीब से एक्सप्रेशन...

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा बी-टाउन की चर्चित स्टार्स किड्स में से एक हैं। राहा की तस्वीरें और क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उसकी एक झलक भी फैंस को प्यार लुटाने पर मजबूर कर देती है। वह कभी वीडियो में फनी और अजीब से एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं तो कभी चेहरा बनाती हैं और इसे देख फैंस को आलिया याद आ जाती हैं।

PunjabKesari

 

राहा का गोलू-मोलू सा चेहरा और नीली आंखें फैंस को खूब भाती हैं। इसी बीच आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्यूट राहा की आवाज सुनाई दे रही है। राहा की आवाज सुनकर फैंस दिल हार बैठे और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

आलिया एक वीडियो बना रही थीं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह बता रही हैं कि उनका प्रोडक्शन हाउस इस साल एक फिल्म फेस्टिवल के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसी बारे में बता रही थीं। तभी पीछे से राहा की आवाज सुनाई देती है- मां।

 

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी, और उसी साल नवंबर में वो बेटी राहा के पैरेंट्स बने थे। आलिया और रणबीर ने शुरुआत में राहा को पपाराजी से दूर रखा था पर 2023 में क्रिसमस के मौके पर उन्होंने सबको बेटी का चेहरा सबको दिखाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!