Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 05:59 PM

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका फिलहाल वर्किंग टाइटल ‘AA22xA6’ रखा गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लैवल ऊंचा रहने वाला है, क्योंक मेगा प्रोजेक्ट कई बड़े सितारे नजर आने वाले...
मुंबई. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका फिलहाल वर्किंग टाइटल ‘AA22xA6’ रखा गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लैवल ऊंचा रहने वाला है, क्योंक मेगा प्रोजेक्ट कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। अब नई खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि अनुष्का शर्मा को भी इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का फिल्म में शामिल होने को लेकर बातचीत कर रही हैं। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लंबे समय से पर्दे से दूर हैं अनुष्का
बता दें, अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज़ीरो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। इसके बाद से वह किसी लीड रोल में दिखाई नहीं दी हैं।
वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर देरी और बंद होने की खबरें भी सामने आती रही हैं।