Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Apr, 2025 02:58 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे लंबे समय से पति के साथ लंदन में ही बिताती हैं। वो अक्सर काम के सिलसिले से ही मुंबई आती हैं। अब एक बार फिर राधिका मुंबई आई हैं, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं बल्कि अपनी नन्हीं परी के साथ आईं। राधिका पहली बार बेटी को भारत...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे लंबे समय से पति के साथ लंदन में ही बिताती हैं। वो अक्सर काम के सिलसिले से ही मुंबई आती हैं। अब एक बार फिर राधिका मुंबई आई हैं, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं बल्कि अपनी नन्हीं परी के साथ आईं। राधिका पहली बार बेटी को भारत लाईं हैं ताकि वह उसे मुंबई दिखा सके। अपने इंस्टाग्राम पर राधिका आप्टे ने अपनी बेटी के साथ मुंबई आने की एक झलक दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को मुंबई के जादू से परिचित कराने के लिए सही महीना चुना है और इसकी वजह आम का मौसम है।
शेयर की तस्वीर में राधिका अपनी बच्ची को अपने सीने से चिपकाए हुए हैं। ऐसा लगता है कि ये तस्वीर उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही ली है। तस्वीर में बच्ची के चेहरे को छिपाया गया है। उसकी सिर्फ नाक और थोड़े से होंठ ही दिख रहे हैं। वहीं राधिका के चेहरे पर खुशी और आश्चर्य की झलक साफ देखी जा सकती है।
तस्वीर को शेयर करते हुए राधिका ने अपने कैप्शन में लिखा-'मातृभूमि पर उतरना। मम्मा ने मुंबई से परिचय कराने के लिए बिल्कुल सही समय चुना।' कैप्शन से लगता है कि राधिका ने ये बच्ची की तरफ से लिखा है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने सूर्य, आम और दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।
बता दें कि राधिका आप्टे ने दिसंबर 2024 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। ये उनका और उनके पति बेनेडिक्ट टेलर का पहला बच्चा है। काम की बात करें तो राधिका आप्टे आखिरी बार फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आई थीं।