'आज 13 साल हो गए...मां की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक दिन हम साथ बैठेंगे, बहुत सी अधूरी बातें करेंगे'

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Mar, 2025 11:39 AM

arjun kapoor remembers mother mona on 13th death anniversary

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अक्सर मां मोना शौरी कपूर को यादकरते देखा गया है। वहीं कल यानि 25 मार्च को मोना शौरी कपूर की 13वीं डेथ एनिवर्सरी थी। ऐसे में अर्जुन एक बार फिर मां की यादों में खो गए। एक्टर ने उनकी 13वीं डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अक्सर मां मोना शौरी कपूर को यादकरते देखा गया है। वहीं कल यानि 25 मार्च को मोना शौरी कपूर की  13वीं डेथ एनिवर्सरी थी। ऐसे में अर्जुन एक बार फिर मां की यादों में खो गए। एक्टर ने उनकी 13वीं डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर मां की पुरानी फोटोज शेयर कर एक भावुक नोट लिखा।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में अर्जुन मां और बहन अंशुला के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ अर्जुन ने लिखा-'मां आज 13 साल हो गए हैं। कुछ दिनों से सब काफी भारी लग रहा है। अंश और मैं ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि जो आपने हमारे लिए दुनिया बनाई है उसका फायदा उठा सकें। लेकिन अभी भी बहुत सी बातें और पल ऐसे हैं जो अधूरे हैं और मैं उन्हें आपके साथ जीना चाहता था। मुझे यकीन है कि एक दिन हम साथ बैठेंगे और बहुत सी अधूरी बातें करेंगे। मैं आपको हर दिन मिस करता हूं और आपसे हमेशा प्यार करता हूं।'

PunjabKesari


बता दें साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां का निधन हो गया था। कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर से जूझने के बाद अर्जुन कपूर की मां के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते उनका निधन हो गया था। अर्जुन और अंशुला कपूर अंतिम दिनों में उन्हीं के साथ थे। अर्जुन का मानना है कि उनके करियर का पूरा श्रेय उनकी मां को ही जाता है। मोना शौरी कपूर ने अर्जुन को काफी सपोर्ट किया है।

अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो उन्हें 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत कौर और भूमि पेडनेकर थे। वहीं इससे पहले दीवाली 2024 पर उनकी 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अर्जुन ने विलेन का किरदार निभाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!