Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2025 03:32 PM

बॉलीवुड के स्टाइलिश और चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर पिछले दिनों गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के चलते खूब सुर्खियों में रहे। करीब पांच साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके फैंस को...
मुंबई. बॉलीवुड के स्टाइलिश और चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर पिछले दिनों गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के चलते खूब सुर्खियों में रहे। करीब पांच साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि, एक्टर ब्रेकअप के बाद काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच, हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने अपने सिंगल होने को लेकर मजेदार बात कही।
दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में शोशा रील अवॉर्ड्स में शामिल हुए, जहां उन्होंने होस्ट की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने सिंगल होने पर मजाकिया अंदाज में कहा- "आज मैं अकेला हूं, लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है..." इसके बाद उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि होस्ट के तौर पर मुझे अब ज्यादा पैसे मिलेंगे और दर्शकों को कम बकवास सुननी पड़ेगी।

उनकी इस बात पर वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और जोर-जोर से हंसने लगे।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता साल 2018 में शुरू हुआ था। दोनों की बॉन्डिंग बेहद खास थी। दोनों को कई बार डिनर डेट और वेकेशंस पर साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि, 2024 में खबरें आईं कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। ब्रेकअप की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपनी-अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ना चाहते थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे।
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं, काम की बात करें तो अर्जुन कपूर को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। इसके अलावा, अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म मेरे हसबैंड की दुल्हन भी रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई ।