लाडली संग हाॅस्टिपल से डिस्चार्ज हुईं अथिया: कुमकुम, फूल और पूजा की थाली... घर आईं मां बेटी का हुआ ग्रैंड वेलकम

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Mar, 2025 03:42 PM

athiya shetty share glimpse from welcome ceremony of her and newborn daughter

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं। 24 मार्च 2025 को अथिया शेट्टी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का ये पहला बच्चा है। नए माता-पिता को हर तरफ से दुआएं और शुभकामनाएं मिल...

मुंबई:  सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया  शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं। 24 मार्च 2025 को अथिया  शेट्टी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।अथिया  शेट्टी और भारतीय  क्रिकेटर केएल राहुल का ये पहला बच्चा है।  नए माता-पिता को हर तरफ से दुआएं और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं अब लगता है कि अथिया हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। नन्हीं परी संग घर लौटीं अथिया का ग्रैंड वेलकम हुआ है।

PunjabKesari

दरअसल, न्यू माॅम अथिया ने फूलों से सजी थालियों की एक झलक शेयर की है  जिससे यह संकेत मिला कि परिवार ने अपने नन्हे मेहमान का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया है।  अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो खूबसूरती से सजी हुई थालियों की एक झलक शेयर की।

PunjabKesari

एक थाली में रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से भरी हुई थीं जबकि दूसरी थाली में गुलाबी गुलाब, सिंदूर और चावल रखे गए थे— जो आमतौर पर हिंदू संस्कृति में पवित्र अनुष्ठानों के लिए उपयोग किए जाते हैं। इस तस्वीर के ऊपर एक्ट्रेस ने "ॐ" का प्रतीक भी लिखा जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने अपने नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

इससे पहले इसी हफ्ते सोमवार, 24 मार्च 2025 को अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए अपनी ज़िंदगी की सबसे खास खबर शेयर की थी। इस पोस्ट में दो हंसों की एक तस्वीर थी, जिस पर लिखा था:"Blessed with a baby girl." (एक प्यारी बेटी का आशीर्वाद मिला।)
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!