पंकज त्रिपाठी की बेटी का एक्टिंग डेब्यू: लाडली का म्यूजिक वीडियो 'रंग डारो' देख भावुक हुए एक्टर

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Mar, 2025 11:34 AM

pankaj tripathi daughter first acting appearance in music video rang daaro

पंकज त्रिपाठी बाॅलीवुड के फेमस स्टार्स में से एक हैं। वहीं उनकी बेटी आशी भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। आशी अब तक एक्टिंग और स्क्रीन से दूर थीं फिर भी वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं लेकिन अब पंकज त्रिपाठी की लाडली आशी ने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है।...

मुंबई: पंकज त्रिपाठी बाॅलीवुड के फेमस स्टार्स में से एक हैं। वहीं उनकी बेटी आशी भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। आशी अब तक एक्टिंग और स्क्रीन से दूर थीं फिर भी वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं लेकिन अब पंकज त्रिपाठी की लाडली आशी ने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है। आशी ने म्यूजिक वीडियो 'रंग डारो' से स्क्रीन पर डेब्यू किया है। यह गाना हाल ही रिलीज किया गया जो सुर्खियों में है। 

PunjabKesari
पंकज त्रिपाठी ने बेटी के पहले ऑनस्क्रीन अपीयरेंस पर कहा कि यह उनके लिए भावुक पल है। पंकज त्रिपाठी ने कहा- 'आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे और मृदुला के लिए गर्व की बात है और यह भावुक करने वाला पल था। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स को लेकर जुनूनी रही है और पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी सहज अभिव्यक्ति देखना हमारे लिए बेहद खास था। अगर यह उसकी पहली शुरुआत है तो मुझे उसके आगे के सफर का बेसब्री से इंतजार रहेगा।'

PunjabKesari
'रंग डारो' में आशी त्रिपाठी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनके ऑपोजिट प्रभाकर स्वामी हैं। इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। वहीं, अभिनव आर कौशिक ने म्यूजिक दिया है।इस गाने में आशी एक पेंटर की म्यूज (प्रेरणा) की भूमिका में नजर आ रही हैं, जहां उन्हें रंगों से खूबसूरती से सजाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!