Edited By suman prajapati, Updated: 27 Apr, 2025 11:48 AM

. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं, जो हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ये कपल सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि एक प्यारी सी बिटिया का पेरेंट्स भी है, जिसके साथ अक्सर दोनों प्यारी-प्यारी...
मुंबई. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं, जो हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ये कपल सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि एक प्यारी सी बिटिया का पेरेंट्स भी है, जिसके साथ अक्सर दोनों प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में बिपाशा ने लाडली देवी पर प्यार लुटाते पति की एक तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई। फैंस बाप-बेटी की इस क्यूट फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बिपाशा बसु ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें बाप-बेटी के बीच गहरा प्यार साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में करण और देवी दोनों ने येलो रंग के कपड़े पहने हैं। करण अपनी बेटी को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं, जबकि देवी उन्हें अपनी प्यारी नजरों से देख रही है।
View this post on Instagram
A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)
इस तस्वीर पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसे फ्रेम कराकर रखने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और शादी के 6 साल बाद इस कपल को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला। साल 2022 में उन्होंने बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

वहीं, बिपाशा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन असली पहचान उन्हें 2002 में आई फिल्म 'राज' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'नो एंट्री', 'धूम 2', 'रेस' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। साल 2013 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'द लवर्स' में भी काम किया, और 2015 में टीवी की हॉरर सीरीज 'डर सबको लगता है' में होस्ट के रूप में भी नजर आईं।