Edited By suman prajapati, Updated: 29 Apr, 2025 10:54 AM

दिल्ली में बीती शाम पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान दिग्गज सिंगर पंकज उधास भी को मरणोपरांत कला के...
मुंबई. दिल्ली में बीती शाम पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान दिग्गज सिंगर पंकज उधास भी को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा। दिवंगत गायक की पत्नी फरीदा आंखों में आंसू लिए यह पुरस्कार लेने पहुंची। इसके बाद उन्होंने पति को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर अपनी बात रखी और काफी इमोशनल हो गईं।

एएनआई से बात करते हुए पंकज उधास की पत्नी फरीदा की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए खट्टे-मीठे पल हैं। काश पुरस्कार लेते वक्त वे हमारे साथ होते।’
पंकज उधास की पत्नी ने सबका आभार जताया और कहा कि मैं भारत सरकार की आभारी हूं।
पंकज उधास का निधन पिछले साल 26 फरवरी को हो गया था। वे 72 साल के थे। वह भारतीय संगीत जगत के लोकप्रिय गायक थे। उन्होंने कई दशकों के सिंगिंग करियर में तमाम यादगार गाने और गजलें गाई थीं। पंकज उधास को संगीत में उनके योगदान के लिए 2006 में पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया थ।
सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आए एल्बम ‘आहट’ से की थी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान गाने ‘चिट्ठी आई है’ से मिली जो 1986 की फिल्म ‘नाम’ का सदाबहार गाना है। उन्होंने दुनियाभर में स्टेज परफॉर्मेंस दी।