अजित कुमार से नंदमुरी बालकृष्ण समेत इन सेलेब्स को मिला पद्म अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से किया सम्मानित

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Apr, 2025 08:02 AM

ajith kumar nandamuri balakrishna received padma awards from draupadi murmu

सोमवार शाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भव्यता के साथ किया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को...

मुंबई. सोमवार शाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भव्यता के साथ किया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस साल पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अजितकुमार, तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, और बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय निर्देशक शेखर कपूर का नाम प्रमुख रहा। इन तीनों को कला के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। दिग्गज सिंगर पंकज उधास भी को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। तो आइए एक बार डिटेल में जान लेते हैं किस स्टार को कौन सा सम्मान मिला..


एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण- पद्म भूषण


गायक पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण


एक्टर अजित कुमार-पद्म भूषण


फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण


एक्टर अनंत नाग- पद्म भूषण


एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री


अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री


गायिका जसपिंदर नरूला- पद्मश्री


गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री


लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री


शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री


गायक महाबीर नायक - पद्मश्री


एक्ट्रेस ममता शंकर -पद्मश्री


संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री

लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री


भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!