Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Apr, 2025 03:03 PM

अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म 'Kesari 2' जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिल्ली के चाणक्यपुरी में 'Kesari 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें बड़े-बड़े मंत्री भी शामिल हुए। इनमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी,...
मुंबई:अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म 'Kesari 2' जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में दिल्ली के चाणक्यपुरी में 'Kesari 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें बड़े-बड़े मंत्री भी शामिल हुए।
इनमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इन बड़े मंत्रियों के लिए ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।

फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ही अक्षय कुमार और आर माधवन दिल्ली पहुंचे हैं। सबसे पहले दिल्ली पहुंचते ही अक्षय की मुलाकात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हुई।
बता दें कि फिल्म 18 अप्रैल को पूरे देश में रिलीज होने जा रही है। फिल्म वकील शंकरन नायर के परपोते रघु पलात और उनकी पत्नी पुष्पा पलात की लिखी बुक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर बेस्ड है। इसमें क्षय कुमार और आर माधवन के साथ-साथ अनन्या पांडे भी हैं।
