85 साल की 'अम्मा' ने बॉलीवुड में की एंट्री, 'रेड' में इलियाना को दी कड़ी टक्कर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Mar, 2018 02:39 PM

pushpa joshi raid ajay devgan

रेड'' फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के अलावा कोई और है जिसकी चर्चा खूब जोरों पर हैं।  हम जिनकी बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 85 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पुष्पा जोशी हैं।

मुंबई: 'रेड' फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला के अलावा कोई और है जिसकी चर्चा खूब जोरों पर हैं।  हम जिनकी बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 85 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पुष्पा जोशी हैं। पुष्पा जोशी ने 'रेड' फिल्म में अम्मा का रोल निभाया है।  पुष्पा जोशी ने 'रेड' में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया है जिसे न केवल दर्शकों से बल्कि फिल्म क्रिटिक से भी सराहना मिली है। 

PunjabKesari

फिल्म में पुष्पा जोशी का किरदार भले ही कम है लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। पुष्पा जोशी के डायलॉग से लेकर हाव-भाव ऐसे हैं जिससे आप अपनी नानी या फिर दादी से रिलेट कर सकते हैं। कास बात यह है कि 'रेड' देखने के बाद काजोल ने अम्मा को अपने घर ले जाने की बात भी कही थी।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू के दौरान पुष्पा जोशी ने काजोल के घर जाने वाली बात पर सहमति भी जताई। फिल्म में अपने रोल के बारे में पुष्पा जोशी ने कहा - 'मेरी उम्र के भी फिल्मों में बहुत सारे रोल होते हैं। जिनमें कहानी के साथ -साथ किरदार भी दमदार हैं।' पुष्पा जोशी ने भले ही 85 साल की उम्र में पहली बार फिल्म में नजर आईं हो लेकिन जबरदस्त अभिनय से वह रातोंरात ही सनसेशन बन गई हैं।

PunjabKesari

पुष्पा जोशी थियेटर से जुड़ी है हालांकि रेड से पहले शॉर्ट फिल्म 'जायका' में अभिनय किया है। पुष्पा जोशी का एक बेटा है जिसका नाम रवीन्द्र है। वहीं पोता आभास कई सारे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुका है। जिसमें 'वॉइस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकाबला' शामिल हैं। पुष्पा जोशी मुख्य रूप से जबलपुर की रहने वाली हैं लेकिन बीते कुछ वक्त से मुंबई में परिवार के साथ रह रही हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!