मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र...सुहागन की तरह सजीं तलाकशुदा धनश्री,रेड साड़ी में  खूबसूरत लगी Yuzi की Ex बीवी

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jul, 2025 01:52 PM

yuzvendra ex wife dhanashree saree look mangalsutra sindoor grabs attention

धनश्री वर्मा का जब से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ है तब से ही दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। एक ओर जहां क्रिकेटर के लंदन में रूमर्ड गर्लफ्रेंड महविश के साथ बर्थडे मनाने के वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं...

मुंबई: धनश्री वर्मा का जब से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ है तब से ही दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। एक ओर जहां क्रिकेटर के लंदन में रूमर्ड गर्लफ्रेंड महविश के साथ बर्थडे मनाने के वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ धनश्री का सुहागन की तरह सज- संवरकर फोटोशूट करवाना लाइमलाइट में आ गया। दरअसल, धनश्री ने साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जहां रेड साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनने वाला अंदाज चर्चा में है।

PunjabKesari

धनश्री के लाल साड़ी लुक की ही बात करें तो साड़ी पर सुनहरे धागों से जरी का काम हुआ है और इसे खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न से सजाया गया। जहां साड़ी के बॉर्डर को हैवी लुक दिया तो पल्लू को भी बेल से भारी- भरकम बना दिया। साड़ी के साथ हसीना ने प्लेन 3/4 स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया।

PunjabKesari
 गले में ग्रीन मोतियों वाला हार, मैचिंग इयररिंग्स और रिंग पहन धनश्री ने लुक को पूरा किया।  हाथ में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन वह अपने लुक से एकदम नई नवेली सुहागन वाली वाइब्स दे गईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!