सास डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन महाकाल पहुंचे अक्षय कुमार, आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 10:02 AM

akshay kumar arrives at ujjain mahakal temple with mother in law dimple kapadia

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं, इससे पहले हाल ही में एक्टर अपनी सास संग उज्जैन महाकाल पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव और...

मुंबई. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं, इससे पहले हाल ही में एक्टर अपनी सास संग उज्जैन महाकाल पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव और नंदी की विशेष कर पूजा-अर्चना की।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अपनी सास व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग तन-मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना में डूबे दिख रहे हैं। वह नंदी महाराज के कान में अपनी विश भी कहते दिखते हैं।

 

इस दौरान अक्षय कुमार व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। दर्शन के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते वक्त अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा- भगवान के दर्शन करना उनके लिए बहुत सुखद रहा।

उन्होंने कहा, 'मैंने पूरे देश की समृद्धि और अपने परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना की है। मैंने यही मांगा कि हमारा देश हमेशा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए।' 

 

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही है। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होने जा रही थी, लेकिन कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर आगे कर दी। फिल्म का ट्रेलर 6 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!