एक्शन फिल्मों के दौर में ‘आखरी सवाल’ लाएगी नया बदलाव: निखिल नंदा

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 13 May, 2026 11:41 AM

producer nikhil nanda claims  aakhri sawaal  will bring a much needed change

'आखरी सवाल' के टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है..

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  'आखरी सवाल' के टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है, जिससे फिल्म की बोल्ड, ग्रिपिंग और दमदार कहानी को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। संजय दत्त स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

 

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल ने अपनी बोल्ड, दमदार और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी की वजह से दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बना ली है। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसकी रिलीज को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ गया है।

 

इसी बीच निर्माता निखिल नंदा ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्मों के दौर में इतनी गंभीर फिल्म रिलीज करने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के दर्शक कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं, और आखिरी सवाल उन्हें वही देने वाली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी और मजबूत तथ्यों पर आधारित है, जो लोगों के बीच अपनी राय रखने और चर्चा करने का मौका देगी। आखिरी सवाल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है।

 

निर्माता निखिल नंदा ने कहा, “मेरे हिसाब से आज की ऑडियंस बहुत समझदार है। हर कोई अलग तरह की फिल्म देखना चाहता है। थ्रिलर फिल्मों के बीच अगर कोई सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म आती है, तो लोगों को बदलाव मिलेगा, और मैं कहूंगा कि यह बहुत जरूरी बदलाव होगा। हमारी फिल्म के जरिए हम लोगों को सच और वो तथ्य दिखाएंगे, जो कई सालों से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से घूमते रहे हैं। हमने उन सभी बातों को जोड़कर इस फिल्म में पेश किया है। जब आप यह फिल्म देखेंगे, तब आपको असली तथ्य पता चलेंगे और फिर आप अपनी राय खुद बना सकेंगे।”

 

'आखरी सवाल' फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रेजेंट की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, वहीं पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!