Edited By suman prajapati, Updated: 21 Jul, 2025 10:56 AM

‘बिग बॉस सीजन 19’ की शुरुआत से पहले ही लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस अरिश्फा खान, जिन्हें इस बार ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था, अचानक बीमार हो गईं और अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। अब जब...
मुंबई. ‘बिग बॉस सीजन 19’ की शुरुआत से पहले ही लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस अरिश्फा खान, जिन्हें इस बार ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया था, अचानक बीमार हो गईं और अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। अब जब अरिश्फा खान की तबीयत में सुधार आया है , तभी एक और चिंताजनक खबर सामने आ गई है। इस बार फेमस मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर मिकी मेकओवर की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

अस्पताल में भर्ती हुए मिकी मेकओवर
मिकी मेकओवर को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया था और उनके शो में आने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। लेकिन शो में एंट्री से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए हैं। मिकी ने खुद अपनी खराब तबीयत की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। उन्होंने एक इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा- "कल का दिन आसान नहीं होगा… कुछ ऐसा फेस कर रहा हूं, जिसके लिए मैं तैयार ही नहीं था। सच कहूं, बोलने का मन नहीं है…"
अब मिकी मेकओवर ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर थकान और दर्द साफ दिखाई दे रहा है। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है, जिससे पता चलता है कि वो इलाज के दौर से गुजर रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा:"आज पता चला स्ट्रॉन्ग रहना और स्ट्रॉन्ग दिखना… दो अलग चीजें होती हैं। अंदर से थोड़ी घबराहट है, पर बाहर एक ही प्रेयर- भगवान बस तू साथ रहना…"

उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इलाज चंडीगढ़ के अस्पताल में जारी
जानकारी के मुताबिक, मिकी मेकओवर फिलहाल चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें कौन-सी स्वास्थ्य समस्या हुई है। लेकिन उनकी हालत देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें कुछ गंभीर हेल्थ इश्यू हुआ है, जिससे वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
क्या बिग बॉस में नजर आएंगे मिकी?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिकी मेकओवर अपनी तबीयत ठीक के बाद ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।