Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Feb, 2025 02:52 PM

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई आईं थीं। प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा, जोनस, पति निक जोनस और सास-ससुर संग भाई की शादी में खूब मस्ती करती दिखी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बहन होने का पूरा फर्ज निभाया और हर...
मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई आईं थीं। प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा, जोनस, पति निक जोनस और सास-ससुर संग भाई की शादी में खूब मस्ती करती दिखी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बहन होने का पूरा फर्ज निभाया और हर रस्मों-रिवाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
वहीं अब भाई की शादी के खत्म होने के चंद दिनों बाद एक्ट्रेस को बेटी मालती मैरी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका अपनी प्रिंसेंस के लिए काफी प्रोटैक्टिव दिखीं। प्रियंका इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।

एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स व्हाइट टी शर्ट के साथ व्हाइट ट्राउजर पहना था। इतना ही नहीं उन्होंने व्हाइट कैप भी लगाई हुई थी। ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए प्रियंका प्यारी लग रही थीं। वहीं मालती पिंक कलर की ड्रेस में क्यूट लग रही थीं। प्रियंका ने गोद में लिए हुए अपनी प्रिंसेस मालती का चेहरा हाथों से कवर किया हुआ था।

प्रियंका ने इस दौरान स्माइल और स्टाइल के साथ पैप्स के लिए तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। प्रियंका की ममता और प्यार भरी तस्वीरों को देखकर उनके फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया है।
