लंदन की सड़क पर प्रियंका चोपड़ा का 'बम बम' गाने पर डांस, निक जोनस ने दिखाया 'डेट नाइट' से पहले का वीडियो

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jul, 2025 10:35 AM

priyanka chopra grooves bam bam songnick jonas cheers for her

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर से चाहने वालों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। हाल ही में निक ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेट नाइट से पहले डांस करती दिख रही हैं। निक जोनस ने जो झलकियां दिखाई हैं वो प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग...

लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर से चाहने वालों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। हाल ही में निक ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेट नाइट से पहले डांस करती दिख रही हैं। निक जोनस ने जो झलकियां दिखाई हैं वो प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लंदन प्रीमियर से ठीक पहले की है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पीछे उनकी वाइफ छिपी है और जैसे ही वो कैमरे के सामने से हटते हैं प्रियंका 'बम बम' गाने पर मटकने लगती हैं।

PunjabKesari

 

फ्रिंज गाउन में प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में खूब इतराती हुई दिख रही हैं। निक उनकी तरफ इशारा करते दिख रहे हैं और वो लगातार 'बम बम' सॉन्ग पर झूमती दिख रही। आखिर में प्रियंका निक को गले से लगा लेती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

बता दें कि कि प्रियंका अपनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। इल्या नाइशुलर निर्देशित ये फिल्म आज 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!