NikYanka Summer Baby: समंदर किनारे पति निक संग प्रियंका का रोमांस, फ्लाइट में पेटिंग करती मालती ने खींचा ध्यान

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jul, 2025 12:24 PM

priyanka nick enjoy dreamy miami holiday but malti s painting steals attention

ग्लोबल आइनक चोपड़ा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इस समय पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और करीबी फैमिली फ्रेंड्स के साथ मियामी, फ्लोरिडा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस हाॅलीडे की तस्वीरें...

लंदन: ग्लोबल आइनक चोपड़ा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इस समय पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और करीबी फैमिली फ्रेंड्स के साथ मियामी, फ्लोरिडा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस हाॅलीडे की तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं जिनमें 'देसी गर्ल' पति संग समंदर किनारे रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

एक फोटो में ग्लोबल स्टार अपने पति निक संग वाटरफ्रंट पर एक रोमांटिक शाम को एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं।उनके बैकग्राउंड में सनसेट का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ थाम हुए एक दूजे में खोया हुआ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

 एक और कैंडिड तस्वीर में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में निक और प्रियंका पेरेंट्स का रोल बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं।  निक मालती को एक चट्टान पर चढ़ने में मदद कर रहे हैं जबकि प्रियंका बगल में खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

PunjabKesari

होटल की बालकनी से ली गई एक सोलो मिरर सेल्फी में, प्रियंका मियामी की ब्राइट और ब्रिजी बैकग्राउंड के सामने पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं। ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस स्टाइलिश लग रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कैरोसेल का एंड ब्यूटी एंड द बीस्ट की बेले की आउटफिट में मालती मैरी की एक दिल को छू लेने वाली पेंटिंग के साथ किया।  वाटरकलर टोन में बनाई गई इस पेंटिंग में मालती येलो गाउन और पिंक हेयरबैंड में दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका  की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी नजर आ रहे हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नज़र आएंगी जो भारतीय सिनेमा में उनका मच अवेटेड कमबैक है। 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!