प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस: प्रेग्नेंट वाइफ पत्रलेखा संग स्पॉट हुए राजकुमार राव, बॉस लेडी लुक में दिखीं Mom To Be

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jul, 2025 10:56 AM

rajkummar rao patralekha first appearance together after announcing pregnancy

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक तो एक्टर की फिल्म 'मालिक' रिलीज हो गई है। इसके साथ ही एक्टर जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक तो एक्टर की फिल्म 'मालिक' रिलीज हो गई है। इसके साथ ही एक्टर जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं।

PunjabKesari

 

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने बीते दिन फैंस को सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज दी थी। हाल ही में इस कपल को मुंबई में स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद Parents To Be की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस हैं।  दोनों के चेहरे पर इस दौरान पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी।

 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो राजकुमार राव व्हाइट शर्ट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं।तस्वीरों में मॉम टू बी का बॉस लेडी लुक देखने को मिला। उन्होंने मरून कलर का पेंटसूट पहना था।उन्होनें अपना लुक ग्लोसी मेकअप और खुले बालों से कंपलीट किया।पत्रलेखा के चेहरे पर इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा था। 

 

PunjabKesari

बता दें कि बात करें राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' आज यानि 11 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म में राजकुमार राव धांसू एक्शन करते भी दिखाई देंगे।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!