धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में बेहद इमोशनल दिखे सनी देओल, पापा के निधन के बाद पहली बार नजर आए बॉबी देओल

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2025 10:23 AM

sunny deol and bobby deol seen emotional at father dharmendra prayer meet

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया, जहां उनके परिवार और करीबियों के अलावा इंडस्ट्री से कई जाने-माने सेलेब्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस सभा से अब सितारों की...

मुंबई. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया, जहां उनके परिवार और करीबियों के अलावा इंडस्ट्री से कई जाने-माने सेलेब्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस सभा से अब सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं इस दौरान उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से दिखे बॉबी देओल 

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने और फिर निधन के बाद से बॉबी देओल किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। गुरुवार को पहली बार उन्हें अपने पिता की प्रेयर मीट में देखा गया। कैमरे दिखते ही बॉबी ने अपना चेहरा हाथ से ढक लिया और तेज़ी से अंदर चले गए।

PunjabKesari

 

प्रेयर मीट में पैपराजी से बचने के लिए सनी देओल और बॉबी अपनी कार से उतरकर सीधे अंदर चले गए। दोनों भाइयों ने हाथ जोड़कर प्रेयर मीट में आने वालों का स्वागत किया। बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल भी पूरी विनम्रता के साथ मेहमानों को रिसीव करते दिखे।

सिंगर सोनू निगम ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर सोनू निगम ने धर्मेंद्र के पसंदीदा गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिससे माहौल भावुक हो उठा।

PunjabKesari

 

बॉलीवुड सितारे भी हुए शामिल

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट तक बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां लगातार परिवार के साथ खड़ी रहीं। उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर व आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, सैफ अली खान, वरुण धवन और फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार शामिल हुए। प्रेयर मीट में भी कई दिग्गज सितारे पहुंचे और धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
 

बता दें, देओल परिवार ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की एक यादगार थ्रोबैक फोटो के साथ प्रेयर मीट की जानकारी शेयर की थी। कार्ड पर लिखा था — “Celebration of Life”,  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!