Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 01:51 PM

एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक्टर कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान की उनकी...
मुंबई. एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक्टर कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
7वीं शताब्दी से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर अपनी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचकर रणदीप हुड्डा पूरे श्रद्धा भाव से भरे नजर आए और मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। एक फोटो में वह नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते नजर आए। फैंस एक्टर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
रणदीप के करीबी सूत्र ने बताया, “यह समय रणदीप के जीवन में बहुत बदलाव लेकर आया है। वह एक महत्वपूर्ण फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और साथ ही पिता बनने की तैयारी भी कर रहे हैं, जिसे लेकर वह बहुत भावुक और उत्साहित हैं। कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करना उनके लिए बहुत ही खास और आध्यात्मिक अनुभव था।”
बता दें, एक तरफ जहां रणदीप हुड्डा अपनी अगली फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनकी पत्नी लिन लैशराम मार्च में एक्टर के पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।