Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 01:37 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारे इन दिनों अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर कानूनी कदम उठा रहे हैं, ताकि उनकी फोटो, आवाज या अंदाज का बिना पूछे इस्तेमाल न किया जा सके। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलिब्रिटीज की...
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारे इन दिनों अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर कानूनी कदम उठा रहे हैं, ताकि उनकी फोटो, आवाज या अंदाज का बिना पूछे इस्तेमाल न किया जा सके। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलिब्रिटीज की नकल करने और 'पर्सनैलिटी राइट्स' के मामलों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इंटरव्यू में जब सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगता है कि कभी उन पर भी केस हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि जब तक उन पर कोई मामला नहीं आता, तब तक वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उनके लिए किसी की नकल करना मजाक उड़ाना नहीं, बल्कि एक तरह का सम्मान है। उनका मानना है कि जब कोई कलाकार किसी बड़े सितारे की नकल करता है, तो वह उनकी पॉपुलैरिटी का ही जश्न मनाता है। अगर कोई किसी की छवि का गलत इस्तेमाल करे, तो वह गलत है, लेकिन मंच पर या शो में किसी की स्टाइल को दोहराना, उन्हें सलाम करने जैसा है।
सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि वो निजी जिंदगी को लेकर मजाक करने का समर्थन नहीं करते। हर चीज की एक मर्यादा होती है और किसी भी कलाकार की नकल करते समय गरिमा बनी रहनी चाहिए।
बता दें, सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदारों से दर्शकों का खूब दिल जीता है।