'सिद्धार्थ का टाइफाइड अच्छे से दिखाया..पारस छाबड़ा ने बिग बॉस मेकर्स पर लगाए पक्षपात के आरोप, कहा- मेरी उंगली कटी, लेकिन..

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Nov, 2025 12:29 PM

paras chhabra accuses bigg boss makers of bias by mentioning sidharth name

फेमस टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर लोगों के बीच उनका जिक्र होता रहता है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 13' का...

मुंबई. फेमस टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर लोगों के बीच उनका जिक्र होता रहता है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 13' का एक किस्सा शेयर किया हैं और मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का भी जिक्र किया है। तो आइए जानते हैं पारस छाबड़ा ने आखिर क्या कहा..


दरअसल, पारस छाबड़ा ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' के एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट बसीर अली से अपने पॉडकास्ट में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने होस्ट सलमान खान और BB मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेकर्स ने सिद्धार्थ की तबीयत के बारे में दिखाया था और उनकी टूटी उंगली के बारे में किसी ने पूछा तक नहीं। ताकि कहीं सिद्धार्थ की जगह उनको दर्शकों की हमदर्दी ना मिल जाए।


वीडियो में देखा जा सकता है कि पारस छाबड़ा,  बसीर अली से कहते हैं- 'जब मेरी उंगली में चोट लगी थी, मैं ऑपरेशन के लिए बाहर गया था। मेरा ट्रॉमा ऑपरेशन था। उंगली में रॉड डली थी। ट्रॉमा इसलिए था, क्योंकि चोट एक महीने पहले लगी थी, वो ठीक नहीं हो रही थी। तो जैसे ही सर्जन ने देखा तो कहा कि यह ट्रॉमा ऑपरेशन है, तुरंत करना पड़ेगा। क्योंकि उस चोट को तुरंत ठीक नहीं किया तो हाथ भी काटना पड़ सकता है।'  

पारस ने आगे कहा कि वो बड़ा ऑपरेशन था। दो से ढाई घंटे तक चला था। वो कहते हैं, 'मैं वहां पड़ा रहा अंदर हॉस्पिटल में। ना टीवी, ना कुछ। जब बिग बॉस खत्म हो गया, तब मैंने देखा कि बिग बॉस वालों ने  सिद्धार्थ शुक्ला का टायफायड दिखाया अच्छे से, बहुत अच्छे से दिखाया कि उसको टाइफाइड है। उसको हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल के बेड पर है, वो वीकेंड पर सलमान खान से बात कर रहा है। मेरा क्यों नहीं दिखाया? मेरे लिए कैमरा क्यों नहीं आया हॉस्पिटल में? 

 

पारस की बात पर बसीर अली ने कहा- क्योंकि शो आपके लिए था ही नहीं। बीच में टोकते हुए पारस ने बोला, 'क्योंकि कहीं सहानुभूति मुझे ना मिल जाए। शो मेरे लिए था ही नहीं। और सबसे बड़ी बात। जब उंगली के ऑपरेशन के बाद मैं वापस आया, एक बार भी सलमान सर ने ये नहीं पूछा कि तुम्हारी उंगली कैसी है! हाथ में इतनी बड़ी पट्टी थी, एक महीने थी, पर किसी ने भी एक बार नहीं पूछा। क्यों? क्योंकि वहां से पीछे से ऑर्डर मिला था कि मत पूछना, ताकि इसको सिम्पैथी ना मिल जाए।'

 
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के विनर रहे थे। जबकि आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप थे और सेकंड नंबर पर शहनाज गिल रहीं। वहीं, पारस छाबड़ा ने फिनाले में बजर दबाकर 10 लाख रुपये लेकर शो बीच में छोड़ दिया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!