दोस्त अर्पिता खान से मिली प्रियंका,'देसी गर्ल' की बेटी मालती की BFF बनीं सलमान की भांजी

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Jul, 2025 12:45 PM

priyanka chopra meets salman khan s sister arpita malti and ayat become friends

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की बहन अर्पिता खान एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों कई मौकों पर साथ देखी गई हैं। अर्पिता न सिर्फ प्रियंका की शादी में शामिल हुई थीं बल्कि प्रियंका भी अर्पिता के बेटे आहिल के जन्म पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।


मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की बहन अर्पिता खान एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों कई मौकों पर साथ देखी गई हैं। अर्पिता न सिर्फ प्रियंका की शादी में शामिल हुई थीं बल्कि प्रियंका भी अर्पिता के बेटे आहिल के जन्म पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।

PunjabKesari

 

दोनों की दोस्ती अब एक बार फिर देखने को मिली है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका अपनी दोस्त अर्पिता खान शर्मा से मिली। इस मुलाकात की खास बात ये है कि  उनकी बेटी मालती और अर्पिता की बेटी आयत भी बेस्ट फ्रेंड बन गईं।

PunjabKesari

 

इस दौरान का वीडियो प्रियंका ने इंस्टाग्राम प शेयर किया है जिसमें मालती और आयत हाथों में हाथ डाले चल रही हैं। दोनों बच्चियों की मासूमियत और दोस्ती को देख सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा- 'हमारी बेटियां बेस्ट फ्रेंड्स जैसी हैं।' फैंस इस पल को बेहद खास मान रहे हैं और कमेंट्स में दोनों बच्चों को आशीर्वाद दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा प्रियंका बाॅलीवुड में भी कमबैक कर रही हैं।  खबरों की मानें तो वो एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB26 में महेश बाबू के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस फिल्म में उनके रोल को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा वह फिल्म ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!