दीपिका कक्कड़ नहीं, Celebrity MasterChef में इस कंटेस्टेंट को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं लोग

Edited By Mehak, Updated: 26 Mar, 2025 07:07 PM

people are demanding to bring this contestant back to the show

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने चार साल के लंबे समय के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो से कमबैक किया है। यह शो आजकल जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों के फेवरेट सेलिब्रिटीज अलग-अलग डिशेज बना रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित होने लगते है। इस शो के जज...

बाॅलीवुड तड़का : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने चार साल के लंबे समय के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो से कमबैक किया है। यह शो आजकल जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों के फेवरेट सेलिब्रिटीज अलग-अलग डिशेज बना रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित होने लगते है। इस शो के जज फराह खान, शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना हैं। इस वक्त शो में सेमी फिनाले चल रहा है। कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, फैजु सेमी फिनाले का हिस्सा है। लेकिन लोग एक कंटेस्टेंट को वापस लाने की मांग लोग कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वो कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ है तो आप गलत हैं। 

बता दें कि, कंधे में चोट लगने के कारण दीपिका कक्कड़ को शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। उनके फैंस के लिए ये एक बहुत दुखद बात थी। दीपिका के जाने के बाद से शो में एलिमिनेशन भी शुरु हो गया। मंगलवार के एपिसोड में शो में से उषा ताई का एलिमिनेशन भी हो गया। उषा ताई लोगों की फेवरेट कंटेस्टेंट थी। 

इस कंटेस्टेंट को वापिस लाना चाहते हैं लोग 

शो के प्रोमो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग कह रहे हैं कि उषा ताई को वापिस लेकर आओ। एक फैन ने लिखा, 'वी मिस उषा ताई, उन्हें वापस ले लाओ।' लोग उषा ताई और अर्चना की लड़ाई को बहुत मिस कर रहे हैं। अर्चना के इलावा उषा ताई की लड़ाई राजीव से भी हो जाया करती थी। जिसे लोग अब बहुत मिस कर रहे हैं। शो के प्रोमों में जजेस उषा ताई को बो डाउन करते दिख रहे हैं। उषा ताई के खाने की हमेशा से तारीफ हुआ करती थी। वे अपनी डिश को इंडियन टच दिया करती थी। जिस वजह से उनकी डिश बाकी कंटेस्टेंट से अलग होती थी।  जल्द ही लोगो को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर मिल जाएगा। अब देखना होगा की शो की ट्रॉफी अपने घर कौन लेकर जाएगा। क्यास लगाए जा रहे हैं कि निक्की तंबोली या गौरव खन्ना शो के विनर बन सकते हैं। लेकिन शो के फिनाले में पता चलेगा कि ट्रॉफी कौन जीतता है।  

यह भी दिलचस्प बात रहेगी कि उषा ताई शो में वापसी करती हैं या नहीं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!