नहीं रही दिग्गज पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस नैला जाफरी, कैंसर से हारी जिंदगी

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jul, 2021 08:16 AM

pakistani actress naila jaffri passes away

पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पाक टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नैला जाफरी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस बीते 6 साल से  कैंसर से जूझ रहे हैं। नैला जाफरी के निधन की खबर सुनते ही पूरे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट जगत में शोक...

मुंबई: पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पाक टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नैला जाफरी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस बीते 6 साल से 
कैंसर से जूझ रहे हैं। नैला जाफरी के निधन की खबर सुनते ही पूरे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है। फैंस के साथ साथ कई जानें मानें सितारे सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में उनका हाॅस्पिटल से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह हाॅस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही थीं। इस वीडियो को फिल्म निर्माता फुरकान टी सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lollywoodology (@lollywoodologyy)

 

 

इसके साथ लिखा था-'मेरी प्रिय मित्र और एक प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस नैला जाफरी पिछले 6 वर्षों से कैंसर से लड़ रही है। लेकिन ये लड़ाई उन्हें बहुत महंगी पड़ रही है।'

PunjabKesari

इस वीडियो द्वारा वह मदद के लिए अनुरोध कर रहीं हैं। इस वीडियो के बाद सिंध के सांस्कृतिक मंत्री सरदार शाह ने एलान किया था कि विभाग उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाएगा। 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो वह टीवी धारावाहिक 'आ मुझ को सतना', 'देसी गर्ल्स' और 'थोड़ी सी खुशियां' में अपनी भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!