Nikki Murder Case: दहेज के लालच में क्रूरता,बहू को जिंदा जलाया...निक्की भाटी केस पर फूटा टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Aug, 2025 02:35 PM

actress ridhima pandit ongreater noida nikki bhati dowry death case

इस समय पूरे देश में ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस से सनसनी मची हुई है। 28 साल की निक्की मर्डर केस की बात करें, तो दहेज के मामले में उसके पति और ससुराल वालों ने आग लगा कर उसकी हत्या कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। इस केस पर कई स्टार्स ने...

मुंबई: इस समय पूरे देश में ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस से सनसनी मची हुई है। 28 साल की निक्की मर्डर केस की बात करें, तो दहेज के मामले में उसके पति और ससुराल वालों ने आग लगा कर उसकी हत्या कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। इस केस पर कई स्टार्स ने रिएक्ट किया।

PunjabKesari

 

अब इस घटना पर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वो इस केस के बारे में सुनकर काफी शॉक्ड हैं। एक्ट्रेस ने इस भयानक घटना के आरोपियों के लिए भी कड़ी सजा की मांग की है।

PunjabKesari


रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर देशभर में महिलाओं पर होने वाली तीन स्टोरी शेयर की है। घटनाओं के साथ उन्होंने लिखा तीन अलग-अलग मामले, मर्दों के भेष में तीन कायर। इस स्टोरी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-'खूनी अपराधी, महिलाओं के खिलाफ दहेज से जुड़े क्राइम लालच से प्रेरित होते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती और क्रूरता का कोई अंत नहीं होता। इन चेहरों को देखिए, ये अमानवीयता के प्रतीक है। हमारी न्याय व्यवस्था को कड़ी सजा देना चाहिए तभी हम इस क्रूरता को खत्म कर सकते हैं।'

PunjabKesari


निक्की मर्डर केस की बात करें तो उत्तर प्रदेश के नोएडा में 28 साल की निक्की नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर आग लगा दी। इसके पीछे की वजह दहेज था। बताया जा रहा है कि उन्होंने उसके परिवार से 35 लाखकी मांग की थी। निक्की केस में अब तक दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में  निक्की के साथ मारपीट होते दिख रही है। वहींं दूसरी वीडियो निक्की को आग लगने के बाद सीढ़ियों से नीचे आते नजर आ रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!