कैंसर से जंग हार गई पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Mehak, Updated: 31 Aug, 2025 12:16 PM

pavitra rishta fame actress lost the battle with cancer

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक हुई इस घटना से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, प्रिया मराठे का निधन मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके...

नेशनल डेस्क : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक हुई इस घटना से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

मुंबई में हुआ निधन

जानकारी के अनुसार, प्रिया मराठे का निधन मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके घर पर हुआ। उन्हें कुछ साल पहले कैंसर की बीमारी हुई थी। इलाज के बाद वे काफी हद तक ठीक हो रही थीं, लेकिन हाल ही में कैंसर फिर से फैलने लगा। इस बार उनका शरीर इलाज को रिस्पॉन्ड नहीं कर पाया और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान

प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। इस शो में उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों और शोज में काम किया, जैसे – Char Divas Sasuche, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन और साथ निभाना साथिया। उन्हें आखिरी बार साल 2023 में टीवी शो 'Tuzech Mi Geet Gaat Aahe' में देखा गया था।

फिल्मों में भी आजमाई थी किस्मत

टीवी के अलावा प्रिया ने फिल्मों में भी काम किया। साल 2008 में वे फिल्म 'हमने जीना सीख लिया' में नजर आईं। इसके बाद 2017 में उन्होंने मराठी फिल्म 'Ti Ani Itar' में भी काम किया।

PunjabKesari

निजी जिंदगी

प्रिया मराठे ने अपने लंबे समय के दोस्त और एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी। शांतनु भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 11 अगस्त 2024 को आखिरी बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!