Prem Sagar Death: रामानंद सागर के बेटे के निधन से टूटे टीवी के 'राम-लक्ष्मण-सीता',अरुण गोविल-सुनील लहरी और दीपिका ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Sep, 2025 09:55 AM

prem sagar death arun govil dipika chikhlia and sunil lahri tribute to him

रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का 31 अगस्त की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वह एडमिट थे। जहां 31 अगस्त को डॉक्टर्स ने उन्हें घर ले जाने को कहा था।  उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस...

मुंबई: रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का 31 अगस्त की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वह एडमिट थे। जहां 31 अगस्त को डॉक्टर्स ने उन्हें घर ले जाने को कहा था।  उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

 

PunjabKesari

प्रेम सागर के निधन पर 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताया है। उन्होंने mउनकी तस्वीर के साथ लिखा- 'बिल्कुल चौंकाने वाली खबर, हमने रामायण के रामानंद सागर जी के बेटे प्रेम सागर जी को खो दिया, ओम शांति।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)


 अरुण गोविल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्वर्गीय श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।'

PunjabKesari
अरुण गोविल, सुनील लहरी के अलावा दीपिका चिखलिया ने भी प्रेम सागर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके प्रेम सागर के निधन पर दुख जताया है। दीपिका चिखलिया ने सीरियल 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाई थी। 


बता दें कि प्रेम सागर फिल्म निर्माता और मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता के द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस, सागर आर्ट्स, के तहत कई परियोजनाओं को आकार दिया।प्रेम सागर फिल्म 'ललकार', 'आंखें' और 'चरस' के साथ जुड़े रहे। प्रेम ने जितेंद्र और हेमा मालिनी की अदाकारी वाली फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!